पटना, जनवरी 6 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने जदयू नेता नीरज कुमार पर तंज कसा है। मंगलवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में गरीबों के घर पर बुलडोजर चल रहे हैं, लेकिन जदयू प्रवक्ता कुछ नहीं बोल रहे हैं। ऐसा लगता है मानों उनकी पूरी राजनीति लालू प्रसाद और तेजस्वी प्रसाद यादव के आसपास ही टिकी है। बिहार में बढ़ते अपराध पर सरकार के स्तर पर कार्रवाई कब होगी। अपराध और भ्रष्टाचार रोकने की दिशा में सरकार कुछ नहीं कर रही है। रोहतासगढ़ में 13 करोड़ 65 लाख से बना रोपवे भ्रष्टाचार और लूट की भेंट चढ़ गया, लेकिन सरकार के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...