मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानिकपुर स्थित शहीद जुब्बा सहनी भवन में सोमवार को पूर्व मुखिया भिखारी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक हुई। इसमें गरीबों के घर तोड़ने की निंदा की गई। इसके खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में किसानों के धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा खरीदारी नहीं किए जाने तथा खाद की कालाबाजारी के खिलाफ प्रखंड कृषि पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने तथा कार्रवाई नहीं होने पर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करने की बात कही गई। पूर्व मुखिया ने बताया कि टेंगरारी में नवनिर्मित पार्टी कार्यालय का 26 दिसंबर को उद्घाटन किया जाएगा। बैठक में अंचल सचिव शिवजी प्रसाद, जगदीश प्रसाद गुप्ता, राम एकबाली राय, नगीना प्रसाद, रामचंद्र झा, सुरेंद्र पासवान, शिवजी सिंह, त्रिभुवन राम...