सहरसा, जनवरी 5 -- सहरसा, नगर संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र को उनके 51 वीं शहादत दिवस पर याद किया गया। एमएलटी कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलटी कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुधीर कुमार सिंह ने कहा के ललित बाबू अमीर के घर जरूर पैदा लिए लेकिन गरीब के काफी हिमायती थ ।कांग्रेस नेता बीएनएमयू के कुलानुशासक डॉ इम्तियाज अंजुम ने कहा कि आज बिहार का विकास उनके खिंची लकीर पर ही हो रहा है।कांग्रेस के प्रदेश नेता रामसागर पांडे ने कहा कि वे रेल के विकास के साथ-साथ पूरे मिथिलांचल के विकास के प्रति जीवन भर चिंतित रहे। डॉ संजीव कुमार झा ने कहा कि वे अगर जीवित होते तो बिहार भारत के मंच पर सबसे ऊपर होता। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुदीप कुमार सुमन के अध्यक्षता एवं बाबुल सिंह के संचलन में सम्पन्न कार्यक्रम को कां...