फतेहपुर, जनवरी 5 -- फतेहपुर। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों को आत्मनिर्भर बनाते हुए आर्थिक सुधार के लिए प्लान बनाया गया है। स्वंय सहायता समूहों से जोड़ने और विभिन्न ट्रेडों में दक्ष करने के डीएम ने अफसरों को निर्देश दिया। जीरो पावर्टी के पात्रों को भी प्रशिक्षण में जोड़ने की बात कही। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में डीएम रविन्द्र सिंह ने एक बैठक की। उन्होंने कहा कि जो पात्र गृहस्थी, अंत्योदय राशन कार्ड धारकों समूह में नहीं जुड़े है उन्हे जोड़ने के लिए कोटेदार और सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी। बीडीओ और एडीओ की निगहबानी के साथ अफसरों की मॉनिटरिंग तय की। साथ ही गठित समूहों को डिजिटल आजीविका रजिस्टर में दर्ज कराने को कहा। विभागीय योजनाओं से समूह की महिलाओं को जोड़ने, तीन लाख की आय वाली लखपति दीदियों के सत्यापन कराने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.