औरैया, जनवरी 16 -- औरैया, संवाददाता। सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से स्व. जिया जी स्मृति धर्मार्थ न्यास की ओर से शुक्रवार को शहर के आर्यनगर स्थित काली माता मंदिर परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दो सौ से अधिक जरूरतमंदों को ऊनी कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में संयोजक के रूप में उपस्थित कुंवर रविन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि गरीबों और असहायों की सेवा करना ही सच्ची समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल जीवन रक्षक होते हैं और समाज को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए। राजेश सिंह कुशवाह ने कहा कि गरीबों की मदद करना एक पुनीत कार्य है और यह साक्षात ईश्वर की सेवा के बराबर है। उन्होंने स्वर्गीय जिया जी स्मृति धर्मार्थ न्यास के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि न...