पटना, फरवरी 2 -- लोजपा (रामविलास) के पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि जगदेव बाबू गरीबों की लड़ाई लड़ते शहीद हुए। दलितों-पिछड़ों के लिए उनके संघर्ष के कारण ही उन्हें बिहार का लेनिन भी कहा जाता है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, युवा लोजपा रा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, वेद प्रकाश आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...