भदोही, दिसम्बर 30 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ठंड के बीच गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद को लोग आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में दो स्थानों पर कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें करीब तीन हजार कंबल वितरण का दावा किया गया। नगर के पश्चिम मोहाल स्थित एक लॉन में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें दो हजार से ज्यादा लोगों में गर्म कपड़े बांटने का दावा पदाधिकारियों ने किया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सम्पन्न लोगों, संगठनों से ठंड को देखते हुए गरीबों की मदद में आगे आने का आह्वान किया। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्या ने कहा कि प्रशासन लोगों की मदद कर रहा है। लेकिन समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए। इस मौके पर श्रीकांत जायसवाल, डा. घनश्यामदास गुप्त, सुंदरलाल अग्रहरी, राकेश अग्रहरी, रमेश जायसवाल, बृजेश, राजेन्द्र पुष्...