गिरडीह, अगस्त 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह ने शोक प्रकट किया है। कहा कि शिबू सोरेन गरीबों, शोषितों और आदिवासी समाज की मजबूत आवाज थे। उन्होंने आदिवासियों के हक और अधिकार के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया। अपने सरल स्वभाव के चलते वे हर वर्ग के लोगों और जन-जन से जुड़े। कांग्रेस के बलराम यादव, दिनेश विश्वकर्मा, सचिदानंद सिंह, महशर इमाम, रघुनंदन सिंह, निरंजन राय, निरंजन तिवारी सहित अन्य कांग्रेसियों ने भी गहरा शोक प्रकट किया है। झामुमो के जिला सह सचिव दिलीप रजक ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.