सीवान, दिसम्बर 23 -- सीवान। शहर में मनरेगा कानून की हत्या व गरीबों की जॉब गारंटी को नकारने वाले के खिलाफ शहर में सोमवार को प्रतिवाद मार्च निकाला गया। ललित बस स्टैंड से मार्च निकाल कर बबुनिया मोड़ होते हुए जेपी चौक पर सभा हुई। खेग्रामस के जिला सचिव शिवनाथ राम ने कहा कि बड़ी मेहनत व संघर्षों के बाद 2006 में केंद्र सरकार खेत में काम करने वाले मजदूरों के लिए साल में 100 दिन काम देने के लिए मनरेगा कानून बनाई। यह देश के अंदर लाखों करोड़ों खेत मजदूरों को जीने का साधन था। उन्होंने कहा कि उस कानून को भाजपा सरकार खत्म कर रही। एक तरफ बड़े पैमाने पर मजदूरों की जगह मशीन से काम लिया जा रहा, दूसरी तरफ जो कानूनी मान्यता या काम देने का काम है उसको खत्म किया जा रहा है। ठीक इसी तरह कल कारखाने में काम करने वाले मजदूर है उनसे 8 घंटा की जगह 12 घंटा काम करने व ...