चंदौली, जनवरी 9 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। वन भू-माफियाओं को संरक्षण देने और आदिवासियों, दलितों व गरीब वनवासियों को उनकी पुश्तैनी जमीन से बेदखल किए जाने के विरोध में भाकपा (माले) के नेतृत्व में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन जयमोहनी वन रेंज कार्यालय के सामने किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नौगढ़ बाजार के समीप स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से जयमोहनी वन रेंज कार्यालय तक लाठी मार्च निकालकर सभा का आयोजन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने डीएफओ जवाब दो, आदिवासियों की जमीन पर गड्ढे खोदना बंद करो, वन विभाग होश में आओ आदि ना लगाया। वन अधिकार कानून के तहत दावा दाखिल करने वाले सभी पात्र लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने के साथ ही पीढ़ियों से जंगल में बसे आदिवासी, बनवासी और अन्य परंपरागत वन निवासियों को जमीन व मकान से बेदखल करने पर रोक लगाए जाने की मांग कि...