मैनपुरी, जनवरी 15 -- घिरोर। क्षेत्र के ग्राम नगला पुनू में दलित गरीबों की जमीन पर कब्जा कर कॉलेज संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार परेशान हैं। जिसके बाद पीड़ितों ने न्याय के लिए सीएम से गुहार लगाई। जिसके बाद राजस्व टीम गांव पहुंची। क्षेत्र के ग्राम नगला पुनू निवासी किरन देवी बाल्मीकि, छोटेलाल, मुंशी व पप्पू की गांव में जमीन है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि एक नामजद ने उनकी जमीन पर कब्जा कर कॉलेज बना लिया है। पीड़ितों ने एसडीएम व डीएम से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। जिसके बाद ग्राम पंचायत प्रतिनिधि संजीव कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा। जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम में कानूनगो दयाकिशन, लेखपाल विजय कुमार, राहुल कुमार व लेखपाल आदित्य चौहान शामिल ...