मुरादाबाद, जनवरी 3 -- गरीब,अहाय,विधवा महिलाओं, गरीब व्यक्ति कमजोर व्यक्ति की जमीन मकान, दुकान, प्लाट आदि संपत्ति पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं है। बिलारी पुलिस ने इसको लेकर अनेकों स्थान पर ढोल नगाड़े बजाकर मुनादी कराई है। बिलारी की कस्वा इंचार्ज अमित कुमार के नेतृत्व में अनेकों लोगों ने बिलारी के गांधी पार्क के अलावा मुख्य चौराहा पर ढोल नगाड़े बजाए। इस बीच कहा कि कोई भी किसी गरीब, असहाय, विधवा कमजोर व्यक्ति की जमीन मकान दुकान प्लाट आदि संपत्ति पर यदि कब्जा करता है तो उसके विरुद्ध अवैध कब्जा करने के मामले में कार्यवाही की जाएगी। परेशान व्यक्ति को पुलिस पर शिकायत करनी होगी, पुलिस त्वरित ही कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.