मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- कांटी। नगर परिषद क्षेत्र के विषहर स्थान के समीप रविवार को विधायक अजीत कुमार का अभिनंदन व सम्मान किया गया। विधायक ने कहा कि गरीबों का सम्मान ही अभिनंदन है। स्थानीय लोगों ने कांटी हाईस्कूल से तिवारी टोला वाया गोसाई टोला होते हुए बहादुरपुर पथ मार्ग में जर्जर अधूरे सड़क निर्माण करवाने की मांग की। साथ ही मलंग स्थान के समीप विवाह भवन, तिवारी टोला विद्यालय का भवन निर्माण कराने, शैलेश स्थान, ब्रह्मस्थान के जीर्णोद्धार व आंगनबाड़ी भवन के निर्माण करवाने की मांग की। इस पर विधायक ने मांगें पूरी करने की बात कही। वही, कई लोगों ने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान का लाभ दिलवाने, जीविका से 10 हजार रुपये नहीं मिलने समेत कई समस्याएं सुनाईं। इस मौके पर पार्षद रामकुमार मोनू, राममोहन पासवान, नगर पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू र...