मिर्जापुर, मार्च 22 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के नदौली करौदी गांव की दर्जनों महिलाओं ने तहसील परिसर में पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कोटेदार पर ई पाश मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद राशन न देने का आरोप लगाया। कहा कि राशन व चीनी दोनों कोटेदार हजम कर ले रहे है। वहीं आपूर्ति विभाग के अधिकारी शिकायत के बावजूद कोटेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। नदौली करौदी की अनुसूचित जाति की महिला कोटेदार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए महिलाओं ने कहाकि कोटेदार हम अनुसूचित जाति गरीब महिलाओं का अंत्योदय, पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों का ई-पाश मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद यह कह दिया जाता है कि सर्वर डाउन है। जिसके चलते खाद्यान्न दिया जाना संभव नहीं है। गरीब महिलाओं ने आरोप लगाया गया कि चीनी कभी दिया ही नहीं जा...