नई दिल्ली, मई 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार झुग्गी-झोपड़ी वालों के आशियाने उजाड़कर गरीब विरोधी होने का सबूत दे रही है। गुरुवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि रेहड़ी-पटरी कानून के अनुसार जनसंख्या के अनुपात में दिल्ली के पांच लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को लाइसेंस देना था, लेकिन न तो आम आदमी पार्टी और न ही भाजपा सरकार ने इन्हें लाइसेंस दिया। उल्टा इन्हें उजाड़ा जा रहा है। यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं का झुग्गी बस्तियों में रात बिताना और रेहड़ी-पटरी वालों का हितैषी बनना सिर्फ ढकोसला साबित हुआ है। क्योंकि, भाजपा सरकार द्वारा रेहड़ी-पटरी वालों और गरीब झुग्गीवालों को उजाड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। भाजपा ने सत्ता में आते ही पहले से ही कमरतोड़ महंगाई और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.