लखनऊ, नवम्बर 11 -- सुलतानपुर। कूरेभार थाना क्षेत्र के ढेसरुआ गांव निवासी मोची रामचेत का बीमारी से निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर और टीबी से जूझ रहे रामचेत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बीते वर्ष एक विचाराधीन मामले की सुनवाई के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुलतानपुर से लौटते समय अचानक रामचेत की गुमटी पर रुके गए थे। बातचीत के दौरान राहुल ने रामचेत की आर्थिक स्थिति देख मदद का आश्वासन दिया था। इसके बाद राहुल गांधी ने रामचेत को जूते-चप्पल की सिलाई करने के लिए अत्याधुनिक मशीन और कच्चा माल उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को नई राह देने की कोशिश की थी।मदद मिलने के बाद रामचेत का काम कुछ ही समय में पटरी पर लौटने लगा था, लेकिन तभी किस्मत ने दगा दे दिया। उन्हें कैंसर और टीबी ने चपेट में ले लिया। हालत बिगड़ने पर राहुल गांधी की पहल पर उनका इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.