चाईबासा, फरवरी 1 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी कॉलेज की ओर से शनिवार को सड़क सुरक्षा छात्र रैली व कार्यशाला का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा छात्र रैली को नोवामुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोजित विश्वास ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली नोवामुंडी फ्लाईओवर से शुरू होकर डीवीसी चौक तक गई, जिस दौरान कॉलेज के छात्र छात्रायों ने सड़क सुरक्षा संबंधित संदेश दिए। इसके बाद कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यशाला में मुख्य अतिथि नोवामुंडी थाना सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी ने कहा सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कहा कि हेलमेट पहनने से बाल खराब हो जायेंगे और दूसरे को देखकर गाड़ी की स्पीड बढ़ा देने की प्रवृत्ति से बाहर निकलना होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.