रुडकी, जनवरी 12 -- परिवार के कमजोर आर्थिक हालात को देखते हुए छोटी-छोटी बच्चियों को अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक करतब दिखाने पड़ रहे हैं। इनमें से एक नन्ही बच्ची करीब दस फीट की ऊंचाई पर बंधी रस्सी पर चलकर लोगों का मनोरंजन करती है और उससे मिलने वाले पैसों से परिवार का गुजारा चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह परिवार क्षेत्र के मुख्य मार्गों और मोहल्लों में जाकर रस्सी पर चलने जैसे करतब दिखाता है। बच्चियां संतुलन बनाकर रस्सी पर चलती हैं, जिसे देखकर लोग रुक जाते हैं और कुछ मदद के रूप में पैसे दे देते हैं। यह काम किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है, लेकिन परिवार के पास आजीविका का कोई दूसरा साधन नहीं होने से वे यह जोखिम उठाने को मजबूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.