नई दिल्ली, मार्च 20 -- गरीबी और बढ़ता कर्ज किसी इंसान को किस हद तक मजबूर कर देता है इसकी बानगी पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में देखने को मिली। यहाँ चंफाई शहर में पुलिस ने एक 25 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि वह अपने 6 और डेढ़ साल के दो बच्चों को बेचने की कोशिश कर रही थी। महिला के ऊपर मिजोरम बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे अधिकारी के मुताबिक महिला ने पूछाताछ के दौरान अपने अपराध को कबूल कर लिया है। अधिकारी ने एचटी को बताया कि महिला ने दलील दी कि वह बहुत ज्यादा गरीब है और उसके ऊपर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी हताशा की वजह से उसने यह कदम उठाया था। हालांकि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसका यह कदम कानून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.