भागलपुर, फरवरी 2 -- नालसा कार्य योजना के आलोक में अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय कहलगांव के तत्वावधान में कालीघाट स्थित कागजी टोला में मछुआ समाज के लोगों के बीच गरीबी उन्मूलन एवं बाल विवाह की रोकथाम विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के दौरान बाल विवाह की रोकथाम, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के पालन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ और उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में प्राधिकार के मनीष पांडेय, पैनल अधिवक्ता रेशमा कुमारी एवं पारा लीगल वालंटियर सविता कुमारी सहित मछुआ समाज के बड़ी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद रहे। लोगों को बताया गया कि गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को भोजन, आर्थिक सहायता एवं बुनियादी आवश्यक सुविधाओं तक उचित पहुंच उपलब्ध कराना है...