मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में भारत स्काउट और गाइड ने श्रद्धालुओं की सेवा की। भारत स्काउट और गाइड के जिला सचिव दिलीप कुमार के निर्देशन एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट रामभरोस पंडित के संचालन मे बाबा गरीबनाथ मंदिर मे स्काउट गाइड ने सेवा कार्य किया। इसमे संचालन सहयोगी जिला लीडर सह मीडिया प्रभारी राहुल कुमार श्रीवास्तव, प्रिन्स, आदित्या, पवन, सोग्रा, सफीना, नंदनी, प्रिया आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...