मुंगेर, दिसम्बर 16 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। सोमवार को बाबा उंचेश्वर नाथ मंदिर देवघरा के प्रांगण में नोनाजी पंचायत के गरीब, निसहायों के बीच पंचायत के मुखिया सुरेश यादव ने 1000 कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा आर के राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश सिंह थे। मौके पर मिथिलेश सिंह ने कहा कि मुखिया सुरेश यादव ने अपने पुत्र के जन्मोत्सव के मौके पर वर्षों से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र वासियों के बीच मिसाल कायम की है। इसके पूर्व आयोजित कार्यक्रम का मिथिलेश सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात सूरज कुमार ने केक काटकर अपना 25 वां जन्मदिन मनाया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार मुन्ना पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद सिंह, मुखिया धर्मेंद्र बिन्द, मुखिया प्रतिनिधि विभाष यादव, पैक्स अध्यक्ष शिवकुमार उर्फ शिवन याद...