बस्ती, फरवरी 10 -- बस्ती, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें भले ही अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हों, लेकिन उनकी सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जानकारी के अभाव में आज भी समाज के कई वर्ग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में सरकार के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह जरूरतमंदों को जागरूक करें। राज्यपाल मंगलवार को बस्ती में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए निर्मित गरिमा गृह के उद्घाटन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।उन्होंने फीता काटकर गरिमा गृह का उद्घाटन किया और वहां मौजूद लोगों से संवाद किया। राज्यपाल ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए गरिमा और सम्मान सबसे बड़ा विषय है। किसी भी व्यक्ति चाहे वह महिला हो या ट्रांसजेंडर, गरीब हो या अशिक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.