कटिहार, दिसम्बर 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला बुनियाद केंद्र में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस बड़े ही सम्मानपूर्ण और जागरूकतापूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक यस्शवी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा का अभिन्न हिस्सा हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा सामाजिक भागीदारी में समान अवसर देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना सम्बल के तहत बैट्री चालित ट्राईसाइकिल और कृत्रिम अंग-सहायक उपकरणों की जानकारी दी गई। कटिहार, बारसोई और मनिहारी के बुनियाद केंद्रों में कुल 43 बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। इसके साथ ही 2 लाभुकों को मुख्यमंत्री नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत सावधि जमा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.