कोडरमा, मई 10 -- कोडरमा संवाददाता। कोडरमा प्रखंड अंतर्गत ग्राम गरायडीह में बने जलमिनार कई महीनो से बंद पड़ा है। इसको लेकर बीडीओ को शिकायत करने के बावजूद आज तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इससे भीषण गर्मी में लोग एक किमी से पानी लाकर अपना प्यास बुझाते हैं। सर्वाधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है। महिला अनीता देवी ने कहा कि हम गरीब महिलाओं का दर्द कोई देखने वाला नहीं है। सिर्फ चुनाव के वक्त बड़े-बड़े वादे करके चले जाते हैं। जैसे ही चुनाव खत्म होता है,सभी वादे भूल जाते हैं। कांग्रेस नेता प्रकाश रजक ने गरायडीह पहुंच कर गरीब महिलाओं का हाल-चाल जानने का प्रयास किया। उन्होंने डीसी को व्हाट्सएप के जरिए पेयजल संकट की जानकारी दी। इसके बाद लारियाडीह पंचायत सचिव महादेव दास जांच कर चले गए। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। भीषण गर्मी को देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.