नैनीताल, मार्च 3 -- गरमपानी। खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे पर बारिश से भुजान के पास पहाड़ी से दो स्थानों पर भारी मात्रा में पत्थर गिर गए हैं। जिससे यातायात बाधित रहा। इससे रानीखेत, हल्द्वानी, बेतालघाट की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गिरे पत्थरों के कारण आधी सड़क अवरुद्ध हो गई है, जिससे मार्ग में यातायात वन वे किया गया है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र पत्थर हटाकर सड़क को पूर्ण रूप से सुचारू करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.