लखनऊ, सितम्बर 28 -- लखनऊ। रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों ने गरबा की मधुर धुनों पर नृत्य कर समां बांध दिया। मौका था पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ऐशबाग स्थित मनोरंजन केंद्र संस्थान में आयोजित डांडिया और गरबा नाइट का। घंटों गरबा की धुन पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे मनमोहक नृत्य का आनंद उठाते रहे। डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में लगभग 150 रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर डांडिया और गरबा की मधुर धुनों पर नृत्य कर आयोजन का आनंद उठाया। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए जलपान की व्यवस्था की गई जिसमें स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ रेल कर्मियों और उनके परिवारों ने उठाया। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की विशेष व्यवस्था भी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.