चक्रधरपुर, फरवरी 2 -- 13-गरबहाल देहरादून ने जेबीएम लखनऊ को 2-1 से हराया चक्रधरपुर। सेरसा चक्रधरपुर के तात्वाधान में सेरसा इकबाल सिंह स्टेडियम में चल रहे 29वां स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में सोमवार को गरबहाल स्पोटिंग क्लब देहरादून ने जेबीएम यूनाइटेड लखनऊ को 2-1 गोल से हराकर सेमीफाइनल का रास्ता साफ कर लिया है। यह टीम 8 फरवरी को होने वाले सेमीफाइनल के मैच के लिए क्वालीफाई कर गई है। आज रोमांचक मैच में गरबहाल देहरादून के टीम के खिलाड़ी सत्येंद्र यादव (जर्सी नंबर 17) ने 12 वें मिनट में एक गोल दागकर मैच में अपनी बढ़त बना ली। इसके जवाब में जेबीएम लखनऊ की टीम के खिलाड़ियों ने गोल करने का भरसक प्रयास किया। टीम के खिलाड़ी क्षितिज (जर्सी नंबर 17) ने प्रथमार्द्ध के 39वें मिनट में एक गोल दाग कर मैच को बराबरी में ला खड़ा किया। ...