प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट हुई लेकिन शुक्रवार के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को 42.2 सेल्सियस था। दिन और रात के तापमान में अंतर घटने के कारण उमस और बढ़ गई। शनिवार को दिन में बादल छाए रहे लेकिन शाम को नैनी और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को परेशानी जरूर हुई लेकिन गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को बादल छाए रहेंगे। तीन जून को बारिश के आसार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.