अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने मंगलवार को अचानक करवट ले ली। गरज-चमक के साथ बादल रुक-रुककर रात बरसे। सर्द तेज हवा कंपकंपी छुड़ा रही थी। मौसम के इस बदले मिजाज से तापमान सामान्य से नीचे आ गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से सर्दी का असर अभी बना रहेगा। आसमान पर सुबह से ही घने बादल छाए रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिन की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी से हुई, जो रुक-रुककर चलती रही। करीब 11:30 बजे अचानक बादलों की तेज गरज के साथ बारिश हुई, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई। ठंड का असर और तीखा हो गया। बारिश के थमने के बाद भी रात तक रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहीं। ठंडी हवाओं के साथ गलन भरी सर्दी ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही। राहगीर सिर ढककर और गर्म क...