मधेपुरा, मई 17 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता मौसम में आए बदलाव के बीच शुक्रवार की रात गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के साथ बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गयी। बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। वहीं बिजली कटने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मालूम हो कि शुक्रवार को सुबह से ही मौसम में मिजाज बदला- बदला नजर आया। करीब- करीब पूरे दिन धूप- छांव की स्थिति बनी रही। देर शाम से ही बारिश के आसार बनने लगे। रात करीब पौने नौ बजे तेज गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी। पिछले कई दिनों से लोग तेज धूप और उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे थे। गर्मी से परेशान लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे। शुक्रवार की रात बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। आम और लीची के लिए बारिश काफी फायदेमंद बताया जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस द...