रांची, फरवरी 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची और आसपास के कई जगहों पर गुरुवार की भोर तेज हवा, गरज और झमाझम बारिश के साथ होनेवाली ओलावृष्टि से शहरवासियों की नींद खुली। शहर के हिनू, बिरसा चौक, हटिया, तुपुदाना और धुर्वा तथा आसपास के क्षेत्रों में करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। करीब साढ़े चार बजे सुबह हुई इस ओलावृष्टि ने खेतों में खड़े रबी और सब्जी की फसलों के साथ साथ फलों के मंजर को भी नुकसान पहुंचा है। रांची में अगले दो दिन के दौरान ओले के साथ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राजधानी में 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ कहीं कहीं वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। राजधानी में अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। 25 से 30 किमी रही हवा की रफ्तार इस दौरान 25 से 30 किमी हवा चलने के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.