हाथरस, जून 18 -- बारिश से पारा गिरने के साथ मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाथरस। लोगों का प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए कई दिनों से चला आ रहा प्री मॉनसून की बारिश का इंतजार आखिरकार पूरा हो ही गया। मंगलवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। दस मिनट तक पहले तेज आंधी आई और उसके बाद आधा घंटे तक शहर में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और मौसम काफी खुशनुमा हो गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस से के सितम से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ नजर आया। हालांकि ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन चढ़ने के साथ धूप सूर्य देव के भी दर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.