हरदोई, फरवरी 4 -- संडीला। कस्बे के सदर बाजार रोड पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद ने बुधवार से अभियान की शुरुआत कर दी। इमलियाबाग से शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य नालियों के बाहर सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को आवागमन के लिए सुगम बनाना है। अभियान शुरू करने से पहले मंगलवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध पटेल ने नायब तहसीलदार आर.के. श्रीवास्तव और पुलिस बल के साथ कस्बे के दुकानदारों से मुलाकात कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया था। गौरतलब है कि सेंट थेरेसा बाईपास पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते लंबे समय तक आवागमन बंद रहने की संभावना है। ऐसे में भारी व छोटे-बड़े सभी वाहनों का संचालन सदर बाजार मार्ग से किया जाएगा, जिसके लिए सड़क का अतिक्रमण मुक्त होना आवश्यक है। अभियान के तहत दुकानों के आग...