फतेहपुर, अगस्त 29 -- खखरेरू। बीते दिनों यमुना में आने वाली बाढ़ के बाद क्षेत्र के दरियापुर स्थित ससुर खदेरी नंबर दो पर बनाया गया पुल डूब गया था। जिसका पानी उतरने के बाद पुल पर दरारें आने के साथ ही एप्रोच मार्ग भी धंस गया। इसके बावजूद यहां से होने वाले वाहनों के संचालन पर वीराम न लगने के चलते हादसों को भी बल मिल रहा था। लोगो को होने वाली समस्याओं को देखते हुए आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया। जिसके बाद पुल के ऊपर जेसीबी लगा कर काम शुरू कराया गया, जिसे देख ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। दरियापुर स्थित ससुर खदेरी नदी नंबर दो पर करीब दो साल पहले ढ़ाई करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया गया था। लेकिन यमुना में आने वाली बाढ़ के दौरान पुल के ऊपर तक पानी पहुंच गया था। जिसके उतरने के बाद यहां से होने वाले भारी ओवरलोड व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.