बोकारो, जनवरी 9 -- चास प्रतिनिधि। चास अंचल टीम ने पाण्डेय पुल के समीप गरगा नदी में अतिक्रमण मामलें पर पांच लोगों को नोटिस दिया है। जिसमें निजी स्कूल, होटल,मकान शामिल है। हल्का- 3 के पाण्डेय पुल के समीप ओर से गरगा नदी अतिक्रमण मामलें पर मापी अभियान शुरु हुई जो सेक्टर -12 हल्का क्षेत्र 7 तक पहुंचेगी। नदी की करीब 10 किलोमीटर तक की जमीन पर अतिक्रमण है। जिसमें विभिन्न मकान, निजी स्कूल सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठान बना है। अभियान में शामिल हल्का- 3 के राजस्व उप निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि अभियान के पहले चरण में मापी के साथ रिपोर्ट दे दी गई है। जिसमें पांच से अधिक लोगों के नदी जमीन पर अतिक्रमण है। नदी से अतिक्रमण हटाने को लेकर इस बार अंचल की ओर से सख्ती के साथ अभियान शुरु की गई है। नदी से अवैध निर्माण सहित कब्जा सख्ती के साथ हटाया जाएगा। वही हल...