किशनगंज, दिसम्बर 15 -- बिशनपुर | निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के गरगांव पंचायत अंतर्गत दो आंगनबाड़ी केंद्रों के अर्धनिर्मित भवन स्थानीय लोगों और बच्चों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। वर्षों पहले शुरू हुआ निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन भवन के अभाव में सेविकाओं के घरों व दरवाजे में किया जा रहा है। यह स्थिति न सिर्फ सरकारी योजनाओं की बदहाली को उजागर करती है, बल्कि ग्रामीण बच्चों की शिक्षा और पोषण व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। गरगांव पंचायत के वार्ड संख्या 13, कोलबारी नरकली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 174 अब तक भवनहीन है। वर्ष 2007 से यह केंद्र आंगनबाड़ी सेविका बसीला बानो के बैठक से संचालित हो रहा है। इस केंद्र के लिए वर्ष 2012 में नया प्राथमिक विद्यालय हाजी रियाज टोला, कोलबारी के समीप भवन न...