गंगापार, सितम्बर 22 -- कानपुर-बनारस राजमार्ग पर बिगहिया बाईपास के पास शनिवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में गया से पिंडदान कर लौट रहे चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय बोलेरो खराब होने के कारण यात्री सड़क किनारे जमीन पर लेटे हुए थे। पुलिस के अनुसार, कानपुर जिले के गुलौली गांव निवासी श्रद्धालु गया से पिंडदान कर लौट रहे थे। बिगहिया गांव के समीप कोखराज-हंडिया बाईपास पर उनकी बोलेरो अचानक खराब हो गई। मरम्मत का प्रयास करते समय आठ लोग सड़क किनारे लेटे हुए थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दी। बोलेरो आगे बढ़कर लेटे हुए यात्रियों पर चढ़ गई। हादसे में सुरेश सैनी पुत्र शिव शंकर, सुरेश बाजपेई पुत्र कैलाश बाजपेई, उनकी पत्नी तथा रामसागर अवस्थी पुत्र जयराम की मौत हो गई। घायलों में ममता देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.