गया, नवम्बर 29 -- गया सेंट्रल जेल में शनिवार की सुबह पुलिस-प्रशासन ने अचानक छापेमारी कर दी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे सदर एसडीओ क्रिसलय श्रीवास्तव और टाउन एसडीपीओ सरोज कुमार, ट्रैफिक डीएसपी सुधीर कुमार व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में यह कार्रवाई शुरू हुई। छापेमारी के दौरान कैदी अपनी दैनिक दिनचर्या में व्यस्त थे, तभी पुलिस बल को एक साथ जेल परिसर में प्रवेश करते देख कैदियों में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक चले इस तलाशी अभियान में जेल के सभी वार्डों, सेल, महिला वार्ड, बैरकों और अन्य संवेदनशील जगहों को खंगाला गया। सघन जांच के बावजूद पुलिस को किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान नियमित औचक निरीक्षण की प्रक्रिया का हिस्सा है, ताकि जेल के अंदर कानून-व्यवस्था सख्ती से बनी रहे। तलाशी के बाद जे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.