गया, फरवरी 15 -- गया जी गांधी मैदान स्टेडियम में डॉ. फरासत हुसैन की स्मृति में आयोजित मगध प्रीमियर लीग के तहत शनिवार को नवादा क्रिकेट अकादमी और गया यूथ क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस नवादा क्रिकेट अकादमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। नवादा की ओर से पंकज कुमार ने 46 गेंदों में 74 रन (6 चौके, 4 छक्के) की शानदार पारी खेली। एसएसएफ ने 42 गेंदों पर 43 रन (6 चौके, 1 छक्का) का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गया यूथ क्रिकेट क्लब ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। सूरज सिंह ने 47 गेंदों पर 69 रन तथा योगेश ने 30 गेंदों पर 30 रन बनाए। गेंदबाजी में कप्तान साला ने 3 ओवर में 13 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ...