गया, मार्च 19 -- बिहार के गया में बुधवार को शहर के मुरारपुर काली स्थान के पास किसी बात को लेकर बच्चों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते उनके बीच पथराव होने लगा। दोनों गुटों की ओर से जमकर पत्थर चले। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, तब तक पथराव उपद्रवी भाग निकले। मौके पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पथराव में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार बच्चों के दो गुटों में पथराव शुरू हुआ। जब स्थानीय लोग घरों से बाहर आए तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पथराव कर रहे लड़के वहां से भाग निकले। पुलिस का कहना है कि दोनों गुटों के बच्चे बाहरी थी। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.