गया, फरवरी 19 -- गया की रजिस्ट्री आफिस में एक डीड राइटर के सहायक ओम प्रकाश को साइबर अपराधियों ने पांच लाख रुपये से ज्यादा की रकम उनके खाते से निकाल ली। डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी इलाके के रहने वाले पीड़ित ने इस मामले में गया के साइबर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ओम प्रकाश ने बताया कि अपराधियों ने उसके व्हाटस एप्प पर बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एक मेसेज भेज कर खाते में केवाइसी कराने को कहा और साथ में एक एपीके फाइल भी भेजी। गलती से फाइल डाउन लोड हो गई और उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद गत 10 फरवरी को उनके खाते से नौ बार में राशि का हस्तांतरण कर पांच लाख छह हजार 106 रुपये की निकासी कर ली। इस धोखाधड़ी का पता चलने के तुरंत बाद बैंक से सम्पर्क कर तमाम डिटेल्स के साथ साइबर अपराध की ऑनलाइन शिकायत की गई और फिर थाने ...