गया, नवम्बर 14 -- गया में एनडीए ने आठ सीट पर लहराया जीत का परचम महागठबंधन से राजद ने मात्र दो सी टिकारी और बोधगया पर जीत हासिल की 2020 के चुनाव में महागठबंधन और एनडीए ने जीती थी पांच-पांच सीटें गया जी, प्रधान संवददाता सूबे में मिली एनडीए की सुपर जीत में गया की आठ सीटों का योगदान रहा। गया की कुल दस सीट में आठ पर एनडीए के उम्मीदवारों ने अपने प्रतिद्वंदी को पटखनी दी। महागठबंधन से राजद के मात्र दो उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई। 2020 के चुनाव में महागठबंधन और एनडीए की यहां पांच-पांच सीटें थी। हालांकि 2024 के उप चुनाव के बाद यह आकड़ें एनडीए छह और महागठबंधन चार में बदल गए थे। अब 2025 के चुनाव के बाद यह आकड़ा एनडीए आठ और महागठबंधन 2 का रह गया। एनडीए से जीत हासिल करने वालों में गया टाउन से बीजेपी के प्रेम कुमार, वजीरगंज से बीजेपी के वीरेन्द्र सिंह,...