धनबाद, मार्च 28 -- धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में गया पुल अंडरपास निर्माण का मुद्दा उठाया। विधायक के सवाल पर पथ निर्माण विभाग के मंत्री ने कहा कि दस प्रतिशत वृद्धि को कैबिनेट से प्रस्ताव पास कर अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। यह जानकारी धनबाद विधायक राज सिन्हा ने दी। विधायक राज सिन्हा ने सदन में कहा कि अंडरपास का काम नहीं होने के कारण हर दिन भयंकर जाम लगता है। अब तक छह बार निविदा प्रकाशित होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। अंडरपास घनी आबादी के मध्य तथा धनबाद गया रेलखंड पर अवस्थित है, जो धनबाद शहर को दो भागों में विभाजित करता है। रोजना हजारों गाड़ियां गुजरती हैं। बैंक मोड़ जैसे महत्वपूर्ण बाजार जाने का रास्ता है। इसलिए मामले को प्राथमिकता के आधार पर लेने की जरूरत है। एसीबी जांच वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.