गया, मार्च 21 -- गया-पटना रेल सेक्शन के प्रेतशिला जाने वाली मुख्य सड़क के 63 नंबर रेल क्रासिंग (दानापुर रेल मंडल क्षेत्र) पार करने के दौरान शुक्रवार को करीब 11 बजे दिन में सीमेंट लोड एक ट्रैक्टर रेल ट्रैक पर फंस गया। इस घटना के कारण करीब 50 मिनट तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। रेल क्रासिंग पर ट्रैक्टर के फंसने से टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सहित पटना-गया मेमू ट्रेन रुकी रही। घटना की सूचना पाते ही जहानाबाद आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन प्रसाद यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल रेल क्रासिंग पर पहुंचे। इसके पूर्व ट्रैक्टर निकालकर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। हालांकि ड्यूटी पर तैनात गेट मैन ने ट्रैक्टर का नम्बर नोट कर लिया था। ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर आरपीएफ की टीम ट्रैक्टर की तलाश में जुट गए हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर का कहना है कि जल्द ट्रैक्टर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.