देवघर, मार्च 18 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव में जमीन विवाद से जुड़े मामले में रहस्यमय परिस्थिति में एक अधेड़ को तालाब किनारे से बेहोशी की हालत में बरामद कर इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना को लेकर पीड़ित की पत्नी चांदपुर गांव निवासी सुनीता देवी ने पुलिस से कहा है कि रविवार को पति राजकिशोर यादव, भाई जमीन विवाद सुलझाने बाघमारा गांव अपने भैयाद के घर गये थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गयी। मगर मोबाइल बंद होने से अनहोनी की आशंका होने लगी। परिजनों ने देर रात तक खोजबीन की। मगर किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पायी। देर रात घटना की जानकारी जसीडीह थाना को दी गई। सोमवार सुबह आसपास के ग्रामीण तालाब किनारे शौच के लिए गए थे तो बेहोशी की हालत में देखकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.