लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ। गया स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 45 दिनों का ब्लाक लिया जाना है। जिसके कारण लखनऊ से गया के बीच चलने वाली एकात्मता एक्सप्रेस चार फरवरी से 21 मार्च तक गया जंक्शन तक नहीं जाएगी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। वापसी में वहीं से चलेगी। बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04 फरवरी से 21 मार्च तक गाड़ी संख्या 14259 एकात्मता एक्सप्रेस (वाया मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं) गया जंक्शन नहीं जाएगी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्रा समाप्त करेगी। 07 फरवरी से 21 मार्च तक वापसी में यह गाड़ी संख्या 14260 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से चलेगी। 06 फरवरी से 21 मार्च तक गाड़ी संख्या 14261 एकात्मता एक्सप्रेस (वाया स...