बोकारो, फरवरी 19 -- सिटी पुलिस की टीम ने बुधवार को थाना क्षेत्र के सेक्टर दो से फरार 23 वर्षीय युवती को बिहार गया जी स्थित मंदिर के शादी मंडप से बरामद किया है, वो वहां शादी के जोड़े में तथाकथित प्रेमी के साथ मौजूद थी, जिससे शादी करने की तमाम तैयारियों के साथ बारात व पुजारी भी मौजूद थे। एसपी हरविंदर सिंह के आदेश पर एसआईटी हेड डीएसपी आलोक रंजन के निर्देशन में इंस्पेक्टर सुदामा दास ने मौजूद लोगों को विश्वास में लेते हुए युवती को मौके से बरामद कर लिया। सिटी थाना में बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी ने उक्त जानकारी दी। कहा कि 12 फरवरी को युवती के घर से गायब हो जाने के बाद पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कराया था। 20 फरवरी को युवती की बोकारो में शादी होनी थी, परंतु वो अनचाहे रिश्ते से खुश नहीं थी।लिहाजा घर से भाग कर ब...