सुजीत कुमार, सितम्बर 21 -- देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गया जी आना ऐतिहासिक रहा। राष्ट्रपति ने विष्णुपद में पिंडदान किया। शनिवार की सुबह विष्णुपद मंदिर में गयाश्राद्ध करने के बाद द्रौपदी मुर्मु गया जी में पिंडदान करने वाली पहली राष्ट्रपति बन गईं। उन्होंने राष्ट्रपति पद पर रहते हुए पिंडदान किया। इससे पहले गया जी में दो राष्ट्रपति आर वेंकटरमण व ज्ञानी जैल सिंह आए थे, लेकिन दोनों ने पिंडदान नहीं किया था। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने बताया कि विष्णुनगरी में शनिवार को पहली बार भारत के किसी राष्ट्रपति ने पिंडदान किया। यह गया जी व खासकर विष्णुपद मंदिर के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। शनिवार का दिन गयापाल के बही-खातों के साथ इतिहास के पन्नों में अमर हो गया। यह भी पढ़ें- PHOTOS: मुकेश अंबानी ने गया जी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.