गया, सितम्बर 29 -- तीन दिन पहले 26 सितंबर की शाम शहर में बारिश हुई। दूसरे दिन मौसम साफ और धूप खिलने लगी। लगातार तीन दिनों से गर्मी बढ़ रही है। मौसम का मिजाज एक बार फिर काफी तल्ख हो गया है। उमस वाली गर्मी से जनजीवन हलकान है। सोमवार को तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक रहा। अधिकतम 35.6 व न्यूनतम 25.8 डिग्री रहा। सोमवार का दिन पिछले 26 दिनों में सबसे गर्म रहा। सोमवार से पहले 1 सितंबर को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा था। इसके बाद से लेकर 28 सितंबर के बीच कभी भी अधिकतम पारा 35 डिग्री के ऊपर नहीं गया। हालांकि दो दिन बाद मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है। बादल छाने और बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एस के पटेल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बना है। लेकिन, प्रभाव गया जी पर बहुत नहीं होने वाला है। लेकिन, इसके कारण 2 अक्टूब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.